विषय सूची :
अक्सर आपने VPN के बारे में सुना होगा पर क्या आपने कभी सोचा है की VPN क्या होता है और ये कैसे काम करता है ?
आज हम बात करने वाले है VPN के बारे में और साथ में आपको Android के लिए Best VPN भी बताएँगे !
1. VPN क्या होता है ?
VPN का पूरा नाम Virtual Private Network है सबसे पहले 1996, Microsoft में कार्यरत एक कर्मचारी जिनका नाम गुरदीप सिंह पाल है उन्होंने PPTP ( Point-to-Point Tunneling Protocol) नेटवर्क की खोज की और यहीं से VPN की शुरुआत हुई |
VPN एक तरह का प्राइवेट नेटवर्क होता है जो कहीं से भी यूजर को एक्सेस करने की अनुमति देता है , VPN के प्रयोग से आप ऐसे वेबसाइट को भी एक्सेस कर सकते है जो आपके देश में प्रतिबंधित हो या बाधित हो |
धीरे धीरे यह सभी के द्वारा उपयोग में आने लगा जैसे की wifi को सुरक्षित करने के लिए या अपने डाटा को हैकर से बचाने के लिए अथवा आप चाहते है की आपके ऊपर सरकार की नजर न हो तो आप VPN का प्रयोग कर सकते है |
अब तक तो आपने यह जान लिया की यह एक प्राइवेट नेटवर्क है पर ये काम कैसे करता है आइये जानते हैं |
(Wikipedia पर VPN के बारे में पढ़े)


अपने फ़ोन में Youtube Video Download कैसे करे सिर्फ 2 Click में !
2. VPN कैसे काम करता है ?

तो आपको यह तो समझ में आ गया होगा की VPN कैसे काम करता है और एक ban वेबसाइट को आसानी से खोल सकता है परन्तु आप सोच रहे होंगे की यह सुरक्षित है या नहीं ?
3. VPN सुरक्षित है या नहीं ?
- आपको इसके पैसे नहीं देने होते हैं |
- आप इससे ब्लाक या प्रतिबंधित वेबसाइट को ओपन कर सकते है |
- आपको इसमें काफी advertisement दिखेंगे |
- आपकी डाटा पुरी तरह से सिक्योर नहीं रहती है |
Paid VPN के फायदे :
- आपकी डाटा सिक्योर रहती है पर आप अपने VPN प्रोवाइडर के टर्म एंड कंडीशन जरुर पढ़े |
- आपको अनलिमिटेड बैंडविड्थ मिल जाएगी |
Paid VPN के नुक्सान :
- कई कंपनी Paid होने पर भी आपका डाटा गवर्नमेंट को शेयर कर सकती है इसीलिए आप उनके Terms And Condition जरुर पढ़े |
अब जानते है की इसमें कौन कौन से सिक्यूरिटी प्रोटोकॉल इस्तेमाल किया जाता है :
- IP Security or IPsec (Internet Protocol Security)
- PPTP (Point-to-Point Tunneling Protocol)
- L2TP(Layer 2 Tunneling Protocol)
- SSL(Secure Sockets Layer)
- TLS ( Transport Layer Security)
- SSH (Secure Shell)
- Open VPN
तो इन सभी बातों से यह सिद्ध है की VPN सुरक्षित है यानि की आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं |आइये अब जानते है की VPN कितने प्रकार के होते हैं |
4.VPN कितने प्रकार के होते हैं ?
VPN मुख्य रूप से दो प्रकार के होते है :
- Remote Access VPN: कर्मचारी चाहे तो वो अपने हेड ऑफिस से कनेक्ट हो सकता है और निजी फाइल्स को हासिल कर सकता है VPN के जरिये |
- Site-To-Site VPN या Router-To-Router VPN : यह ऐसे कंपनी इस्तेमाल करते है जिनका ब्रांच अलग अलग जगह रहता है और जब ये खुद के कंपनी से कम्यूनिकेट करते है तो इसे Intranet VPN कहते है और जब एक कंपनी दुसरे कंपनी से कम्यूनिकेट करती है तो उसे Extranet VPN कहते हैं ,यह प्राइवेट नेटवर्क सिक्यूरिटी,प्राइवेसी और आजादी प्रदान करता है |
5. VPN का उपयोग कैसे करे अपने कंप्यूटर या फ़ोन में ?
*Computer(Windows) के लिए
Step 1 : आप अपने ब्राउज़र में extension का इस्तेमाल करके VPN का प्रयोग कर सकते है |
Step 2 : सबसे पहले आप अपने कंप्यूटर में Google Chrome या Mozilla Firefox ब्राउज़र को ओपन कर ले |
Step 3 : अब आप निचे दिए गए ब्राउज़र के अनुसार extension अपने कंप्यूटर में डाउनलोड कर ले |
Step 4 : अब आपको add to Firefox या add to chrome पर क्लिक करना है |
Step 5 : आपको सिर्फ यह extension डाउनलोड करना है और यह आटोमेटिक आपके ब्राउज़र में इनस्टॉल हो जायेगा |
Firefox Add-Ons |
Chrome Extension |
आप चाहे तो दुसरे ब्राउज़र जैसे की Opera या फिर कोई और के लिए ठीक इसी step से VPN का प्रयोग कर सकते है |
Note : यहाँ पर जो भी VPN दिया गया है वह यूजर रेटिंग के आधार पर दिया गया है , आप अपने सुविधानुसार कोई भी VPN का इस्तेमाल कर सकते है परन्तु ख्याल रहे कई ऐसे कंपनी है जो आपकी डाटा को लीक कर सकते है और आपका कोई भी डाटा unsecure या प्राइवेसी लीक होता है तो इसके लिए आप खुद जिम्मेदार होंगे |
How To Secure Your Android Phone | अपने फ़ोन को सुरक्षित कैसे करे
अब तक आपने VPN के बारे में बहुत कुछ जाना अब आइये जानते है की इसका प्रयोग वैध है या अवैध !
6. VPN का प्रयोग वैध है या अवैध ?
- CHINA
- RUSSIA
- IRAN
- UNITED ARAB EMIRATES
- OMAN
- TURKEY
- IRAQ
- TURKMENISTAN
- BELARUS
- NORTH KOREA
यह 10 ऐसे देश है जहाँ VPN का प्रयोग पुरी तरह से प्रतिबंधित है |