विषय सूची :
अगर आप Android यूजर है तो Stock ROM और Custom ROM के बारे में जरुर सुने होंगे तो आज हम जानेंगे इन दोनों के बारे में और इसके पहले हमने आपको Stock,One और Go (Android ) के बारे में बताया था |
जैसा की आप जानते है Android एक Open Source Project है यानि कोई भी इसको Customize कर सकता है और यहीं से Custom ROM का शुरुआत हुआ |
इसे भी पढ़े : Different Types Of Memory-RAM,ROM And Cache
Developer अपने जरुरत और एंड्राइड को बेहतरीन बनाने के लिए ढेर सारे Custom ROM बनाये जिसमे नया look और Feature दिया गया था इसलिए Custom ROM ज्यादातर लोगों को पसंद आता है |
परन्तु बहुत Android डिवाइस इस्तेमाल करने वाले यूजर को Stock ROM से ही मतलब होता है और कई बार तो उन्हें ये भी नहीं पता की Custom Rom क्या होता है ?
क्योंकी Stock ROM भी ख़राब नहीं होता है और एक साधारण यूजर के लिए काफी होता है |
पर आप अपने डिवाइस में ज्यादा फीचर,परफॉरमेंस चाहते है तो Custom ROM के बारे में आपको जानना चाहिए |
Stock ROM कंपनी के द्वारा Original (Stock) Source Code को Customize करके फ़ोन में दी जाती है |
जैसे TimeScape UI,TouchWiz UI/Grace UX,Blur UI इत्यादि |
वही दूसरी ओर Custom ROM कुछ Developer या Developer के समूह के द्वारा Develop किया जाता है और इसी कारण ये Free होता है, आप आसानी से ROM Download करके Install कर सकते है |
अब बात करते है की इन दोनों ROM के Advantages और Disadvantages क्या-क्या है ?
Stock ROM
ये ऐसे ROM होते है जिसको मोबाइल कंपनी Customize करती है जिससे दुसरे कंपनी से अलग या ख़ास बना सके तो आइये जानते है इसके advantages :
Stock ROM के Advantages
1. Security : इसका सबसे बड़ा फ़ायदा है Security क्योंकी ये ROM सीधा मोबाइल कंपनी के द्वारा Customize किया जाता है इसलिए इसमें आपको कोई भी Malware,Virus आदि नहीं मिलेगा और इसमें Privacy का पुरा ध्यान रखा जाता है |
2. Warranty : Stock ROM का दूसरा फ़ायदा है वारंटी, यदि आप कोई दूसरा ROM इस्तेमाल करते है तो आपका वारंटी ख़तम हो जायेगा इसलिए अधिकतर लोग Custom ROM का इस्तेमाल नहीं करते |
3. Manufacturer App : इसे Bloatware App भी कहा जाता है जो कभी-कभी फायदेमंद साबित हो जाता है जैसे Samsung S8 में Bixby जो Google Assistant के तरह काम करता है |
Stock ROM के Disadvantages :
1. Manufacturer App : Bloatware App हमेशा लाभदायक नहीं होताऔर ज्यादातर स्थिति में ये कोई काम का नहीं होता है |
2. Limitation : आप अपने फ़ोन को Update नहीं कर पाएंगे और बहुत सारी फीचर यूजर से छिपाया जाता है जैसे Customization,Look, Bloatware Uninstall इत्यादि |
Custom ROM
ये ऐसे ROM होते है जिसे Developer का समूह एक साथ मिलकर Develop करता है और ये Free होता है |
प्रसिद्ध कस्टम ROM की सूची :
- Cyanogenmod (Not Available)
- Lineage OS
- Paranoid
- AOKP
- MIUI
- PAC – ROM
- Omni -ROM
Custom ROM के Advantages
1. Highly Customizable : यदि आप इस ROM का इस्तेमाल करते है तो आप अपने फ़ोन में जैसे चाहे वैसे Customize कर सकते है और आपका फ़ोन पुरी तरह से आपके नियंत्रण में रहता है |
2. Performance : इसके जरिये आप आसानी से Bloatware App को हटा सकते है, जैसे मर्जी वैसे एप्प को Control कर सकते है जैसे Data Usage,Restrict Background Apps इत्यादि इससे Performance बढ़ जाता है |
Note : Performance अलग-अलग डिवाइस पर भी निर्भर करता है, ऐसा नहीं होगा की आप किसी पुराने फ़ोन में Custom Rom इनस्टॉल करने से आपको Flagship फ़ोन जैसे परफॉरमेंस मिलेगा |
3 Updates : इस ROM का ये बेहतरीन Advantage है, आप अपने पुराने फ़ोन में भी नए-नए Android version का लुत्फ़ उठा सकते है जैसे OnePlus X में Android 5 था परन्तु आप Lineage OS के मदद से इसमें Android 8 भी इनस्टॉल कर सकते है |
Custom ROM के Disadvantages
1. Warranty : अगर आप Custom ROM अपने फ़ोन में इनस्टॉल करते है तो आपको वारंटी से हाथ धोना पड़ेगा और कई बार सही ढंग से ROM इनस्टॉल नहीं करने पर आपका फ़ोन हमेशा के लिए ख़राब हो सकता है |
2. Wipe Your Data : आपको अपने फ़ोन में Factory Data Reset करना पड़ेगा यानि की आपका सारा Data गायब !
3. Which One ! : Custom ROM में ये भी दिक्कत होता है की आखिर कौन सा ROM आपके लिए बढ़िया रहेगा आप इसके लिए Online Forum में पढ़ सकते है की आपके डिवाइस के लिए कौन सा Custom ROM बेहतर रहेगा जैसे Which rom is best for Lenovo Vibe K5 Note
Conclusion
यदि आपका फ़ोन बहुत पुराना हो गया और अभी तक कोई भी update नहीं आया है और न ही आने की उम्मीद है तब आप Custom ROM अपने फ़ोन में इनस्टॉल कर सकते है परन्तु ऐसे Stock ROM ही बेहतरीन है |
बहुत कंपनी जैसे OnePlus लगातार अपने फ़ोन में Update भेजते रहता है और OxygenOS काफी बढ़िया है तो ऐसे में कोई जरुरी नहीं है की आप Custom ROM को इनस्टॉल करे |
आपकी एक गलती फ़ोन को हमेशा के लिए ख़राब कर सकती है, वैसे ROM इनस्टॉल करना कोई बड़ी बात नहीं है अगर आप सही से Steps का पालन करे |
उम्मीद है की आपको Custom ROM और Stock ROM के बारे में जानकारी मिला होगा और अब भी कोई सवाल हो तो कमेंट जरुर करे |
इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ शेयर करे , धन्यवाद !