अब सभी Android Devices में Android 9.0 Pie Update आना शुरू हो गया है तो इस पोस्ट में हम आपको सभी Devices के बारे में बताएँगे जिसको जल्द ही Android 9.0 Pie Update मिलने वाला है |
जैसे-जैसे और Devices के बारे में पता चलेगा इस पोस्ट में उसे भी जोड़ दिया जायेगा, इसलिए Push Notification को Subscribe जरुर कर लीजिये |
Oneplus
वैसे Oneplus की बात करे तो इसके Oneplus 6/6T दोनों Android 9.0 Pie पर है और पिछले Device Oneplus 5/5T में भी Android 9.0 pie update भेजा जा रहा है |
Oneplus 5/5T के Update के बारे में पढ़े
और यही नहीं Oneplus के Forum में Oneplus 3/3T में भी Android Pie का Update देने का बात चल रहा है पर जब Stable Update दिया जायेगा आपको इस पोस्ट में बता दिया जायेगा |
Asus
Asus Zenfone 5Z में Android 9.0 Pie Update आने लगा है परन्तु ये अभी ताइवान में दिया जा रहा है और भारत में अगले महीने यानि की January 2019 में Update मिल जायेगा |
ये update Over-The-Air (OTA) के द्वारा दिया जायेगा और इसका डाउनलोड साइज़ तक़रीबन 1 GB है |
Asus के बजट फ़ोन Asus Zenfone Max Pro M1 और M2 दोनों में Android Pie का अपडेट दिया जायेगा |
Pro M1 को February 2019 में और Pro M2 को January 2019 में Android Pie का Update मिलेगा |
LG
LG भी अपने कुछ फ़ोन में Android 9.0 Update देने वाला है जिसमे सबसे पहले नाम है LG G7 Thinq और ये अपडेट 2019 के शुरुवात में ही आ जायेगा |
Moto
Motorola के फ़ोन में भी Android Pie का अपडेट आने वाला है और ख़बरों के मुताबिक Moto G6 में Android Pie का Update जल्द ही आने वाला है जिसमे December 2018 तक का Security Patch भी शामिल होगा |
Nokia
Update के मामले में नोकिया भी कम नहीं है क्योंकी ये दो साल पुराना Flagship Nokia 8 में भी Android Pie का अपडेट भेजा था और अब Nokia 5.1 Plus और Nokia 6.1 Plus में अपडेट भेजा जा रहा है |
Nokia 5 (2017) में Android Pie का अपडेट भेजा जा रहा है, इस खबर को Juhu Sarvikas ने Twitter के माध्यम से बताया है |
Nokia 5.1 Plus में December तक Security Patch और Android Pie का Update दिया जा रहा है और इसकी डाउनलोड साइज़ 1.2 GB है |
Nokia 6.1 Plus में भी December तक का Security Patch और Android Pie का Update भेजा जा रहा है और इसकी डाउनलोड साइज़ मात्र 345 MB है |
Realme
Realme भी अपने फ़ोन में Update देने वाला है परन्तु कब आएगा ये अभी Confirm नहीं है, अभी तक के खबरों के मुताबिक सबसे पहले Android Pie का अपडेट Realme 2 Pro में आएगा |
इसके बाद Realme 1 और Realme 2 में भी Android Pie का Update भेज दिया जायेगा |
Note : किसी भी फ़ोन में अपडेट Batch में भेजा जाता है इसलिए हो सकता है की आपके फ़ोन में Update देर से आये |